Jharkhand

अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोहरदगा में हुआ शांति समिति की बैठक

Share
Share
Khabar365news

ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला परिषद कार्यालय, लोहरदगा स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोहरदगा जिला के विभिन्न प्रखण्डों में आयोजित होनेवाले शोभा यात्रा, विभिन्न धार्मिक स्थलों में अनुष्ठान व भजन-कीर्तन कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रखण्डवार सभी शांति समिति के सदस्यों द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई।


उपायुक्त, लोहरदगा ने इस मौके पर कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरूषोत्तम हैं। धार्मिक आयोजन में उन्हें याद अवश्य किया जाता रहा है। आगामी 22 जनवरी को आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। जिला में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आप सभी जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों से अपील है कि मर्यादा की महत्ता सभी युवाओं को बताया जाए। इस आयोजन में गरिमा का ख्याल रखा जाय।
उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा जिला में सभी पर्व-त्यौहार बीते वर्षों में शांतिपूर्ण रहे हैं। इसका श्रेय शांति समिति की पूरी टीम को जाता है। जिला व प्रखंड स्तर के सभी सदस्यों ने जिला प्रशासन का लोहरदगा जिला में शांति व्यवस्था कायम रखने में हमेशा सहयोग दिया है जिसके लिए जिला प्रशासन आपकी आभारी है।

श्रीराम के चरित्र को आत्मसात करने की आवश्यकता

बैठक में पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमाँ ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। उनके चरित्र को आत्मसात करने की आवश्यकता है। आप सभी मर्यादा की सीख बच्चों को अवश्य दें। 22 जनवरी का आयोजन एक त्यौहार की तरह है जिसे शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रम के आयोजनकर्ता मंदिरों या अन्य प्रचार वाहन में सिर्फ भजन ही बजाएं। किसी भी तरीके से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला संदेश ना प्रसारित हो। सोशल मीडिया का इस्तेमाल संयमित हो। सोशल मीडिया हैंडलर/एडमिन किसी प्रकार का विवादित या आहत करने वाला संदेश वायरल नहीं करें अन्यथा विधिसम्मत कड़ी करवाई की जाएगी। जो आयोजन होना है उसे निर्धारित समय मे ही संपन्न कराएं। एलईडी स्क्रीन के संचालन स्थल पर लोगों की भीड़भाड़ से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित नहीं हो। आयोजक अपने वोलेंटियर्स तैनात रखेंगे ताकि ईव टीचिंग जैसी घटनाओं पर निगरानी रखी जा सके। पुलिस व उत्पाद विभाग आपसी समन्वय से अवैध रूप से शराब बनाने वालों के विरुद्ध छापेमारी करते हुए कारवाई करें।

रखा गया 2 मिनट का मौन

आज की बैठक में भंडरा प्रखंड के शांति समिति के सदस्य लखन लोहरा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता सौरभ प्रसाद, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी प्रखण्डों व नगर क्षेत्र से जिला स्तरीय शांति समिति के समिति के सदस्य, विभिन्न धार्मिक/सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष/सचिव/सदस्य आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...