Jharkhand

लोहरदगा समाहरणालय में सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन के मौके पर कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा ब्यूरो सद्दाम खान की रिपोर्ट

झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन के निमित्त आज शनिवार को एक कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।
इसमें मास्टर ट्रेनर के रूप में शिक्षक मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.01.2024 एवं 04.02.2024 को झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जिलान्तर्गत विभिन्न 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में कुल 12120 अभ्यर्थियों को शामिल होना है।


मास्टर ट्रेनर द्वारा परीक्षा के सफल संचालन, सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के द्वायित्व के बारे बिंदुवार जानकारी दी गयी। परीक्षा के सफल संचालन एवं संचालन सम्बन्धी सभी प्रावधानों की विस्तृत की जानकारी दी गयी।
इस कार्यशाला में परीक्षा के नोडल पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता सौरभ प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जय ज्योति सामंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी, सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक समेत अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में झड़प मामले में ABVP नेता समेत 10 पर FIR,

Khabar365newsगिरिडीह। आंदोलन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने ABVP...