JharkhandRanchi

डकरा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला में कैंडल जलाकर पुलवामा के शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

डकरा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला डकरा सुभाष नगर के बीके बहन-भाइयों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। और दो मिनट का मौन धारण करते हुए वीर सपूतों को याद किया गया। पुलवामा हमले की 5वीं बरसी पर ब्रह्माकुमारी गीता पाठशाला के नियमित बीके प्रीति बहन ने अमर शहीदों को याद करते हुए कहा कि पुलवामा में आज ही के दिन हमने 40 वीर जवानों को खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। कृतज्ञ राष्ट्र उनकी सेवाओं को सदैव ऋणी रहेगा। वही प्रेमचंद भाई ने नम आंखों के साथ कहा कि आज हम भारत माता के उन वीर सपूतों का भावपूर्ण स्मरण करते हैं, जिन्होंने पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में सर्वोच्च बलिदान दिया। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रेमचंद भाई, रामधनी भाई, प्रियांशु उर्फ आदि भाई, छाया बहन, भूमि बहन, आरती बहन, आराध्या उर्फ परि बहन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मालूम दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को एक आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया था। ये हमला भारत पर हुए बड़ी आतंकी हमलों में से एक था। इस दिन आतंकियों ने 200 किलो विस्फोटकों के लदे वाहन से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले को निशाना बनाया। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 35 घायल हुए थे। पुलवामा हमले को काले दिन के रूप में याद किया जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

धनबाद और गिरिडीह निकाय चुनाव में बवाल, कई बूथों पर झड़प से मतदान प्रभावित

Khabar365newsझारखंड के नगर निकाय चुनाव के दौरान धनबाद और गिरिडीह में अलग-अलग...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड नगर निकाय चुनाव: सुबह 11 बजे तक 48 नगर निकायों में 23% मतदान

Khabar365newsझारखंड के 48 नगर निकायों में सोमवार सुबह से जारी मतदान में...

BreakingGODDAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गोड्डा सांसद बैलेट पेपर से चुनाव कराने को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

Khabar365newsझारखंड स्थित गोड्डा जिले के सांसद निशिकांत दुबे पत्नी अनुकांत दुबे के...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में बेटे ने बुजुर्ग पिता को कंधे पर टांगकर डलवाया वोट,

Khabar365newsधनबाद में नगर निगम चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने...