JharkhandRanchi

बंदी को लेकर सयुक्त मोर्चा ने किया गेट मीटिंग

Share
Share
Khabar365news

16 फ़रवरी के देशव्यापी हड़ताल को लेकर डकरा एवं पुरनाडीह परियोजना मे संयुक्त मोर्चा ने की गेट मीटिंग ,मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने के लिए किया अपील।

डकरा : आगामी16 फ़रवरी को होने वाली राष्ट्र ब्यापी हड़ताल को लेकर एन के एरिया के डकरा एवं पुरनाडीह परियोजना में संयुक्त मोर्चा के द्वारा गेट मीटिंग किया गया। गेटमिटिंग की अध्यक्षता प्रेम कुमार एवं संचालन शैलेश कुमार ने किया। गेटमिटिंग को सम्बोधित करते हुए बक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के मजदूर किसान बिरोधि नीतिओं के चलते आज देश के मिडिल क्लाश एवं वर्किंग क्लाश का जीना मुहाल हो गया है।सरकारी उपक्रमों एवं पब्लिक सेक्टरों को कौडियो के मोल बेचा जा रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है।कोलियरियों का निजीकरण किया जा रहा है। मेडिकल अनफिट ,एवं मृत्यु के पश्चात मिलने वाली नौकरियों को रोकने की तैयारी चल रही है। कर्मचारियों के महिला आश्रितो को लाईव रोस्टर पर नही रखा जा रहा है।कोलियरियों में नई बहाली पर रोक लगाया जा चुका है। एम डी ओ मोड एवं रिविन्यू शेयरिंग के फर्मूले पर नई खदाने निजी कम्पनियो को देने की तैयारी चल रही है। चार मजदूर बिरोधि श्रम कोड शख्ती से लागू करने के लिए सरकार दबाव बना रही है। गैर मंजूरवा जमीन एवं जंगल झार जमीन पर नौकरी देना बंद कर दिया गया है।ठेका मजदूरों को हाई पावर कमिटी का मजदूरी भुगतान नही किया जा रहा है।पोस्ट रिटायर्ड मेंट मेडिकल बेनिफिट एवं पेंसन के फंड को मजबूत नही बनाया जा रहा है। इस तरह कोयला उद्योग के 13 मुद्दे एवं राष्ट्रीय स्तर के 15 मुद्दों को हाशिल करने के लिए यह हड़ताल किया जा रहा है। अपने उद्योगो की रक्षा एवं मिले हुए अधिकारों के सुरक्षा के लिए मजदूरों से हड़ताल करने के लिए अपील किया गया। आज के गेट मीटिंग में गोल्टेन प्रसाद यादव,डी पी सिंह,कृष्णा चौहान,टूपा महतो एवं दोनो परियोजना के अध्यक्ष सचिवों ने अपने अपने बिचार रखे।इस अवसर पर दोनो परियोजनाओं के सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...