Jharkhand

भुरकुंडा श्री अग्रसेन स्कूल में आशीर्वचन सह विदाई समारोह का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ ब्यूरो मंसूर खान

रामगढ़ जिले के श्री अग्रसेन स्कूल, पटेल नगर भुरकुंडा में गुरुवार को आशीर्वचन सह एवं विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पुष्प वर्षा के बीच सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाया गया। आचार्य लीलेश्वर पांडेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने हवन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि जीवन में सफलता का संकल्प लें और उसके लिए खुद को तैयार करें। आपकी मजबूत इच्छा शक्ति से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। परीक्षा में प्राप्त अच्छे अंक आपके करियर को बेहतर आकार देने में सहायक होंगे। अपने व्यक्तित्व एवं संवाद में हमेशा अच्छे गुणों को स्थान दें। प्राचार्य विवेक प्रधान ने कहा कि विद्यालय ने विद्यार्थियों में जो मूल्य गढ़े हैं, वह आनेवाले समय में उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहयोगी बनेंगे। जीवन की चुनौतियों को शिक्षा और संस्कार के  बल पर ही बौना साबित किया जा सकता है। अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने की ईमानदार कोशिश करते रहें। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय के अनुभवों को साझा किया। विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के संबंध में सीबीएसई द्वारा जारी गाइडलाइंस की भी जानकारी भी दी गई। सभी को विद्यालय परिवार की ओर से उपहार भेंट किया गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...