Home Jharkhand रूचि कुजूर ने किया वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारम्भ
Jharkhand

रूचि कुजूर ने किया वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारम्भ

Share
Share

न्यू हज़ारीबाग़ पब्लिक स्कुल का वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ आगाज

हज़ारीबाग के हुपाद, बन्हा नवादा,स्थित न्यु हजारीबाग पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूचि कुजुर, सदस्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखण्ड सरकार विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार समाजसेवी के द्वारा खेल महोत्सव का शुभारम्भ स्कूल का झाँडोतोलना कर किया। सर्वप्रथम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्कोट कर स्वागत किया तत्पश्चात फूल गुच्छा और शौल ओढ़ा कर शिक्षक प्रतिनिधि द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि रूचि कुजूर ने सन्देश में बच्चों को कहा की आप जिस समय को बिता रहें हो उसे व्यक्ति आजीवन याद रखता है इसलिए आज इसतरह से पढ़ाई और खेल में मेहनत कीजिये की आप अच्छे मुकाम में पहुंच पाए और अपना और देश का नाम रोशन कर पाए।
विद्यालय में बच्चों ने अपने हाउस क्रमशः मीरा हाउस, तारा हाउस, शशि हाउस एवं शिवजी हाउस के बैनर एवं बैंड के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दिया, अतिथियों द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारों के गुच्छ को आसमान में उड़ाकर खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों संगीत के धुन पर डांस कर अथितियों का मन मोह लिया। मुख्य अथिति ने बच्चों को अनुशासन में रहते हुए सौहाद्र भाव से उत्साहित होकर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने की बात कहीं।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत ड्रील का आनंद उठाया। इस समारोह में कक्षा 6 से 11 तक के बच्चों ने भाग लिया।
यह महोत्सव सात दिनों तक चलेगी इसमें अनके प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा और इसमें सभी कक्षा के बच्चे भाग लेगें। एथलेटिक, कबड्डी, वालीबाल, जुडो कराटे,बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, तायक्वाडो इत्यादि की प्रतियोगिता अगले सात दिन तक चलेगी।शशि हाउस कप्तान अभय कुमार, और उपकप्तान प्रीति कुमारी, मीरा हाउस कप्तान रितेश कुमार, उपकप्तान सोनाली प्रिया, तारा हाउस के कप्तान शुभम कुमार, उपकप्तान तन्नू कुमारी, शिवाजी हाउस के कप्तान रिया भारती और उपकप्तान आशीष कुमार ने नेतृत्व किया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...

BreakingActivejamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ और प्रभात फेरी आयोजित

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर में सत्यनिष्ठा शपथ...

JharkhandActiveBreakingJamtadaझारखंडब्रेकिंग

फरियादी की शिकायत पर संवेदनशील दिखे उपायुक्त आलोक कुमार,

जामताड़ा: आम जनता की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एक...

ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...