Home Jharkhand *पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।*
Jharkhand

*पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।*

Share
Share

रामगढ़ छत्तरमांडू स्थित समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान सर्वप्रथम जन योजना अभियान 2023-24 के संचालन के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी गई उन्होंने बताया कि जन योजना अभियान के तहत गरीबी उन्मूलन को लेकर पंचायतो का चयन किया जा रहा है जिसके लिए ग्राम पंचायत सहजकर्ता का चयन किया गया है जो पंचायत स्तर पर गांव-गांव में क्लस्टर बनाकर सॉकपीट बनाने का कार्य किया जा रहा है किया जा रहा है वहीं स्वच्छता को देखते हुए सूखा कचरा और गीला कचरा निपटारा हेतु भी योजना तैयार किया जा रहा है जिस पर उपायुक्त ने योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।**पंचायत ज्ञान केंद्र के संचालन एवं प्रबंधन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी पंचायत समन्वयकों को जिले के सभी पंचायत भवनों में एक-एक कमरे का चयन कर पंचायत ज्ञान केंद्र संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।**डिजिटल पंचायत योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पंचायत भवनों में संचालित डिजिटल पंचायत केंद्रों द्वारा किए जा रही कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए अन्य जिन पंचायत भवनों में डिजिटल पंचायत केंद्र नहीं बनाया गया है उसकी जांच करते हुए जल्द ही डिजिटल पंचायत केंद्र बनाने का निर्देश दिया साथ ही जो वीएलई सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर कार्य नहीं कर रहे हैं उनकी जांच करते हुए सबंधित वीएलई की आईडी निरस्त करने का भी निर्देश दिया गया।**पीएम विश्वकर्मा पोर्टल की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी पंचायत समन्वयको को योग्य लाभुकों का चयन कर योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। वहीं बैठक के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना के तहत किए जा रहे हैं कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी साथ ही 15 वें वित्त आयोग के तहत किए गए कार्यों के संबंध में भी पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई जिस पर उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान चयनित कनीय अभियंता, सभी पंचायत समन्वयकों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...