BreakingCrimeJharkhandRanchi

कोयला व्यवसायी अभिषेक हत्याकांड का मुख्य आरोपी सह टीएसपीसी  सब जोनल कमांडर इरफान सहित 3 नक्सली गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

दो पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, सहित अन्य सामान बरामद

एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी, टीएसपीसी मोस्ट वांटेड के ईसारे पर हुई थी हत्या

राँची और चतरा जिले के कोयला व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सह टीएसपीसी का सबजोनल कमांडर इरफान अंसारी सहित 3 नक्सलियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित पिपरवार थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने जय अंबे ट्रांसपोर्ट कम्पनी के हाइवे में आगजनी समेत कई अन्य घटनाओ का मास्टरमाइंड इरफान अंसारी उर्फ तूफान, शोभित शर्मा उर्फ राजा उर्फ अभिषेक सब जोनल कमांडर है जबकि संदीप लोहरा उर्फ बलबंत शामिल है। पुलिस ने उग्रवादियों के पास से दो देसी कट्टा, 9 चक्र जिंदा गोली, चार मोबाइल, 22 हजार 500 नकद, टीएसपीसी संबंधित नक्सली पर्चा सहित नक्सली सामान बरामद किया गया है। एसपी राकेश रंजन ने बताया कि पीपरवार थाना अंतर्गत ग्राम सिंगर बिलारी में जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी के हाईवा में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड इरफान अंसारी था। पिपरवार एवं खलारी थाना क्षेत्र के कोयला व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव की गोली मार कर निर्मम हत्या की घटना में शामिल में भी शामिल था। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए बताया कि टीएसपीसी के मोस्ट वांटेड नक्सली भीखन गंझू के इशारे पर कोल व्यवसाई की गोली मारकर निर्मम हत्या की गई थी। भीखन के इशारे पर ही कोयलांचल में लगातार फोन पर लोगों को धमकी देकर इन नक्सलियों के द्वारा हथियार का भय दिखाते हुए अवैध रूप से लेवी वसूली का भी प्रयास किया जा रहा था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Khabar365newsलोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...