Home Jharkhand कलश यात्रा के साथ चैती दुर्गा मंदिर का आठवां वार्षिक उत्सव शुरू
JharkhandRanchiआस्थाधर्म-कर्म

कलश यात्रा के साथ चैती दुर्गा मंदिर का आठवां वार्षिक उत्सव शुरू

Share
Share

श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तलाब के प्रांगण से निकली भव्य कलश यात्रा

रांची :- श्री चैती दुर्गा मंदिर भुताहा तलाब का आठवां वार्षिक उत्सव दिनांक 20-02-2024 दिन मंगलवार सुबह 8:00 बजे कलश यात्रा निकाला गया। महोत्स्व के पहले दिन सुबह 5:30 बजे माता का पट खोला गया और उसके बाद सुबह 7:30 बजे माता की आरती की गयी। सुबह 9:30 बजे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी, जो महावीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, शुभाष चौक त्रिकोण हवन कुंड से जल लेकर कचहरी रोड जयपाल सिंह स्टेडियम से होते हुए श्री चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुँचने पर कलश यात्रा लें कर आ रही महिलाओ पर मंदिर के पदाधिकारीओं एवं सदस्यों के द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। पंडित सुभाष पाठक जी ने पूजा संपन्न करायी।उसके बाद गौरी गणेश पूजन,वेदी पूजन, आरती और पुष्पाजली हुई और भोग का प्रसाद वितरण किया गया। आठवां वार्षिकउत्सव के दूसरे दिन बुधवार कों सुबह 9 बजे माता का महा स्नान,दुर्गा अस्टमी पाठ,आरती एवं पुष्पाजलि होंगी और दोपहर 1 बजे से महा भंडारा एवं शाम 6:30 बजे महाआरती की जाएगी।

इस अवसर पर श्री किशोर साहू, रमेश सिंह, शंकर दुबे,उदय साहू,रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारीक,सोमवित माजी, नन्द किशोर सिंह चंदेल, संजय सिंह लल्लू,नमन भारतीय,सागर वर्मा,सतीश सिंह, अजय रजक,संजय तिवारी, राहुल रजक,सुनील यादव मामा,मुकेश सिंह,मोहित रजक, करण सिंह, आकाश रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, सौरव रजक, गौरव रजक, प्रियांशु वर्मा, और शेखर रजक सेकड़ो महिलओं उपस्थित थी।
यह जानकरी समिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में बदलाव

रांची। संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू पंचायत को DMFT मद से तीन सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं की सौगात

मुखिया गिरिजेश कुमार की पहल और अनुशंसा से विकास कार्यों को मिली...