CrimeDelhiNationalदेश - विदेश

भाजपा सांसद का विदेशी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल

Share
Share
Khabar365news

बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है जिसको लेकर सांसद की तरफ से कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि रावत का सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में उनके निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन मिनट से लेकर पांच मिनट तक के कई वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। जिले में तेजी से प्रसारित हुए इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को उपेन्द्र सिंह रावत के रूप में प्रचारित किया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को बाराबंकी से पुन: उम्मीदवार घोषित किये जाने के 24 घंटे के भीतर ही रावत का सोशल मीडिया पर यह कथित आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक हुआ है।

सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सांसद को भाजपा से उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद उनकी छवि धूमिल करने के लिए उनका संपादित आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक कर दिया है। सांसद रावत ने बताया कि मेरे टिकट मिलने से पहले कोई वीडियो सामने नहीं आया था, लेकिन टिकट मिलते ही मेरे खिलाफ मेरे विरोधियों ने ऐसी हरकत की है।

उन्‍होंने दावा किया कि यह वीडियो पूरी तरह से संपादित है और इसलिए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जल्द ही आरोपी सामने होंगे। उपेंद्र सिंह रावत बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से 2019 में निर्वाचित हुए थे। तब भाजपा ने अपने तत्कालीन सांसद प्रियंका सिंह रावत का टिकट काटकर उपेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंग

न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन

Khabar365newsन्यूयॉर्क। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। उन्होंने यहां इस्कॉन मंदिर...

BreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

दिल्ली-NCR में CNG फिर महंगी, ₹3.89 प्रति किलो बढ़े दाम

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली-NCR में CNG के दाम एक बार फिर बढ़ गए...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट

Khabar365newsनई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ...

BreakingCrimeJamtadaJharkhand

सालानपुर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर पकड़ा, एक गिरफ्तार

Khabar365newsसालानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग...