BreakingCrimeJamtadaJharkhand

सालानपुर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर पकड़ा, एक गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

सालानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रूपये बताई जा रही है को जब्त कर दो संदिग्ध हिरासत में लिया गाया है।

बंगाल-झारखंड सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सालानपुर थाना के पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धांगुड़ी-काशीडांगा इलाके में अभियान चलाकर करीब 510 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है.इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गाया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
अभियान का नेतृत्व सालानपुर थाना प्रभारी विश्वजीत मंडल ने किया.

रूपनारायणपुर थाना प्रभारी सुमंगल सरकार समेत पुलिस अधिकारियों की एक टीम बुधवार सुबह से ही सीमा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को एक पिकअप वैन बंगाल की सीमा पार कर झारखंड की ओर जाते हुए दिखाई दिया,संदेह होने पर पुलिस ने धांगुड़ी मोड़ के पास वाहन को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान वैन में बड़ी संख्या में सिगरेट के पैकेट मिले,पुलिस ने जब इन पैकेटों को हटाकर जांच की तो उनके पीछे छिपाकर रखे गए 510 ग्राम के ब्राउन शुगर के पैकेट बरामद हुए.


पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक समेत एक वयक्ति को हिरासत में ले लिया और उन्हें सालानपुर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दिया है। जांच में पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे झारखंड में किस स्थान पर पहुंचाया जा रहा था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

फरार आरोपी पर जामताड़ा पुलिस का शिकंजा,

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में फरार चल रहे एक आरोपी के खिलाफ पुलिस ने...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नितिन नबीन से मिलीं विधायक रागिनी सिंह, झारखंड के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

Khabar365newsरांची। भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

विधायक पुत्र से कथित मारपीट मामले में 9 नामजद,

Khabar365newsरांची। विधायक पुत्र के साथ कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने...