CrimeNationalUttar Pradesh

जया प्रदा ने कोर्ट में किया सरेंडर

Share
Share
Khabar365news

उत्तर प्रदेश। बॉलीवुड एक्ट्रेस जयप्रदा उत्तर प्रदेश के रामपुर कोर्ट अचानक पहुंचीं और सरेंडर कर दिया। लंबे समय से फरार घोषित बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा ने आखिरकार खुद को सरेंडर कर दिया है। उनके खिलाफ 7 बार गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, फिर भी वे सुनवाई में मौजूद नहीं हुईं। अब खबर है कि चुनाव आचार संहित उल्लंघन से जुड़े 2 मामलों में फरार घोषित जया प्रदा अचानक रामपुर कोर्ट पहुंचीं और खुद को सरेंडर किया। हालांकि, कहा जा रहा है कि उन्हें बाद में सशर्त जमानत दे दी गई और 20 हजार रुपए की 2 जमानत राशि जमा करने के आदेश भी दिए गए। इतना ही नहीं कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी वारंट भी वापस ले लिए हैं। वहीं, अदालत ने कहा है कि उन्हें हर तारीख पर कोर्ट में मौजूद रहना होगा। जया प्रदा ने अदालत को विश्वास दिलाया कि वह मौजूद रहेंगी। खबरों की मानें, तो मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च को होगी।यहां बता दें कि, जया प्रदा जानीमानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साउथ के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिट फिल्मों से की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJamtadaJharkhand

सालानपुर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर पकड़ा, एक गिरफ्तार

Khabar365newsसालानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...