स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिला प्रशासन के द्वारा किया गया उल्लेखनीय कार्य: जयंत सिन्हा
हज़ारीबाग
जिले की स्वास्थ्य सेवाओ की बेहतरी के लिए जिला प्रशासन ने आज 14 चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
समाहरणालय सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सांसद जयंत सिन्हा, बरही विधायक उमाशंकर अकेला,बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद,उपायुक्त नैंसी सहाय,उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित के द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने सभी चयनित चिकित्सकों को बधाई देते हुए अपनी सेवाओं को संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी तथा उनके गैप को कम करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है जो निश्चय ही प्रशंसा के काबिल है। उपायुक्त ने कहा कि आज 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है तथा आगामी कुछ दिनों में कुल 138 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। डीएमएफटी के द्वारा इन स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन मद में 10 करोड रु वार्षिक खर्च होंगे।
Leave a comment