Jharkhand

*रामगढ़ समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ समाहरणालय में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉ बिमल कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की।**बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्य की समीक्षा की गई समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने चुट्टूपालू घाटी में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए। वर्तमान में घाटी में लगाई गई लाइटों के नियमित रूप से कार्य करने की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने हर हाल में घाटी में लगाई गई लाइटों का नियमित रूप से कार्य करना सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए लाइटों के कार्य नहीं करने के कारण होने वाली किसी भी दुर्घटना में एनएचएआई के अधिकारियों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करने सहित अन्य कार्यवाई करने का सख्त निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा वाहन जांच अभियान, जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन, ब्लैक स्पॉट चिंहितिकरण आदि को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इन सब के अलावा बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा निर्वाचन संबंधित विभिन्न दिशा निर्देशों, मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं आदि को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक जानकारियां दी गई।**बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों/ अधिकारियों, एनएचएआई के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...