Jharkhand

पेलावल थाना प्रभारी शाहिना परवीन ने पद ग्रहण के बाद लोगों में विश्वास जताया की बड़ी कार्रवाई

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग):अभी कुछ दिन पहले ही पेलावल ओ पी थाना में नए प्रभारी के रूप में शाहिना परवीन ने पद ग्रहण किया है और उन्होंने लोगों में विश्वास दिलाया है कि आप लोग निसंकोच होकर हम पर भरोसा कीजिए आपके समस्या का निष्पादन शीघ्र किया जाएगा। जब हमने थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में आने वाले सभी स्थानों को अपराध मुक्त बनाना है कोई भी इंसान अपनी छोटी बड़ी सारी समस्याओं को लेकर हमसे डायरेक्ट मिल सकता है उनकी समस्याओं को दूर करने ही के लिए हम बैठे हैं और उन्होंने कहा कि मैं जनता की सेवक हूं मुझे जनता का सेवा करने के लिए चुना गया है मेरी पहली प्राथमिकता है कानून व्यवस्था को बनाए रखना और जनता के साथ न्याय करना चाहे वह जनता किसी भी वर्ग से आता हो गरीब हो या अमीर न्याय पहले होना चाहिए क्षेत्र में नशा करने वाले लोग सुधर जाए क्योंकि अब कोई बचने वाला नहीं है नशा और चोरी करने वालों की खैर नहीं। नशा के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी का उदाहरण देते हुए शनिवार को हमारे प्रभारी ने पेलावल थाना अंतर्गत ग्राम पबरा मे टीम बनाकर छापामारी किया कई दिनों से मिल रही सूचना के बाद की छापेमारी जिसमें करीब ढाई सौ लीटर देशी महुआ शराब जप्त किया गया।

उधर दूसरी तरफ पेलावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हेदलाग गोविंदपुर में करीब 240 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया।

साथ ही प्रभारी ने NBW के वारंटी जो फरार चल रहे थे मोहम्मद निसार अख्तर उर्फ टीमिल पेलावल के निवासी है उन्हें भी गिरफ्तार कर प्रभारी ने न्यायिक हिरासत में शनिवार को ही भेजा। इन कार्रवाईयों से मोहल्ले में मचा हड़कंप घरों से भाग गए अवैध देशी शराब का व्यवसाय करने वाले दुकानदार, थाना प्रभारी ने बताया कि लगातार इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।हम थाना प्रभारी शाहिना परवीन के इस कार्य की सराहना करते हैं और इसी तरह से इनकी अच्छे कार्य करने की उम्मीद करते हैं कि यह हमेशा जनता के हित में कार्य करेंगीं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...