Jharkhand

*रामगढ़ पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसे चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ ओवरसीज बैंक शाखा मरार राँची रोड के मैनेजर के द्वारा कुज्जू ओ०पी० में जाकर सूचना दिया गया कि बैंक के एटीएम में दो संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा एटीएम के साथ छेड़-छाड़ किया गया है। इस संबंध में माण्डू (कुज्जु) थाना काण्ड सं0-91/2024, धारा-467/468/471 /420/34 भा०द०वि० के अंतर्गत् प्राथमिकी दर्ज किया गया। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश के आलोक में गठित टीन के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए इण्डियन ओवरसीज बैंक, मरार शाखा के ए०टी०एम० के पास सत्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम-पता पूछताछ करने पर अपना नाम चंदन कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता सुनिल सिंह, ग्राम-मायापुर, थाना-फतेहपुर, जिला-गया (बिहार) बताया। पकडाये व्यक्ति का तलाशी लेने पर उनके पास से ए०टी०एम० को खोलने में प्रयोग किया गया चाभी, पेचकस एवं अन्य सामानों को बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्ति को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।1-बटन वाला मोबाईल फोन एक 2. स्टील का पेचकस एक 3. फर्जी नम्बर का पेपर एक 4. स्टील का चाभी तीन 5. काला रंग का पर्स एक 6. फेविकोल का छोटा डब्बा एक 7. नगद 3070/- (तीन हजार सत्तर) रूपया 8. अभियुक्त का आधार कार्ड इत्यादिअ

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...