CrimeJharkhand

टीएसपीसी नक्सलियों को बड़ा झटका, कोयलांचल का आतंक चार नक्सली गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

खलारी-पवन गुप्ता

चतरा जिले की पिपरवार थाना पुलिस ने प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादियों को बड़ा झटका दिया है। चार नक्सली समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से दो अमेरिकन मेड पिस्टल, दो मैगजीन, 7.65 एमएम का सौ चक्र जिंदा गोली, रंगदारी व लेवी मांगने में प्रयुक्त विभिन्न कंपनियों का दो मोबाइल फोन व नक्सली पर्चा सहित अन्य सामान जप्त किया गया है।गिरफ्तार सभी उग्रवादी समर्थक टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

एसपी विकास पांडेय ने बताया कि टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि कोयलांचल समेत आसपास के जिलों में गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा कोल व्यवसाईयों, ठेकेदारों व विकास योजना से जुड़े लोगों को डरा-धमकाकर लेवी व रंगदारी की वसूली करते थे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व से भी कई मामलों में इन नक्सलियों को पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार नक्सली मसी तिग्गा, विफा उरांव, विकास उरांव व किरण नगरवाल की गिरफ्तारी हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के द्वारा ही पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंगाबिलारी गांव में जय अंबे ट्रांसपोर्ट कंपनी के हाईवा में आगजनी व जामडीह स्थित श्री एंटरप्राइजेज कंपनी के हाईवा गाड़ी में आगजनी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया था। एसपी ने कहा कि नक्सलियों को विरोध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...