Jharkhand

#14 लोकसभा क्षेत्र, मतदान की तिथि- 20 मई 2024

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ से आरिफ कुरैशी की रिपोर्ट

रामगढ़ :लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं तथा निर्वाचन के मद्देनजर बनाए जाने वाले इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

रामगढ़ से आरिफ कुरैशी की रिपोर्ट

रामगढ़: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान की तिथि 20 मई 2024 निर्धारित है। इसी क्रम में रामगढ़ जिले में सफलतापूर्वक, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने, मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी तरह की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा निर्वाचन के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में बनाए जाने वाले इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार ने पुलिस अधीक्षक रामगढ़ डॉक्टर बिमल कुमार के साथ रामगढ़ जिला अंतर्गत चितरपुर, गोला सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों, विभिन्न विद्यालयों आदि का निरीक्षण किया।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक रामगढ़ द्वारा इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में भवन में उपलब्ध कमरों की संख्या, शौचालय, जलापूर्ति, विद्युत सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया वहीं उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को केंद्र को इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूप के रूप में तैयार करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए वहीं उन्होंने क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मतदान की तिथि के दिन सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं केंद्र पर सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...