JharkhandPolticalRanchi

यशस्विनी सहाय ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Share
Share
Khabar365news


*रांची संसदीय क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टीकर ग्राम में किया जनसभा को संबोधित
*कहा, जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करना प्राथमिकता

ईचागढ़/रांची। लोकसभा चुनाव के लिए रांची संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टीकर ग्राम से जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया।
अपनी पहली जनसभा में सुश्री सहाय ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी। सुश्री सहाय ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति वह सदैव तत्पर रहेंगी।
महिलाओं, किसानों, युवक-युवतियों व आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति सक्रियता से जुटी रहेंगी।
मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी जनता से सुश्री यशस्विनी को व्यापक जन समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर
कपाली नगर परिषद अध्यक्ष सरवर आलम, मोहसिन, संजय दास, राजू चौधरी, उपेंद्र गिरी, मनमोहन सिंह, बाल गोविंद सिंह, दुर्योधन, हनी सिंह मुंडा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अजमल भाई, महिला कार्यकर्ता रजिया सुल्तान, अष्टमी रविदास सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।

बाक्स:
*यशस्विनी सहाय ने पिता सुबोधकांत सहाय संग देउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

रांची। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने देवड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मौके पर उनके साथ पिता सुबोधकांत सहाय (पूर्व केंद्रीय मंत्री) भी साथ थे। सुश्री सहाय ने मातारानी से आशीर्वाद मांगा और अपने सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...