JharkhandRanchi

युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा ने शहर में चल रहे सोरोज़ बार के संचालक के मनमानी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

Share
Share
Khabar365news

रांची | युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा ने शहर में चल रहे सोरोज़ बार के संचालक के मनमानी के खिलाफ एवं नियमों के खुलेआम धज्जियां उड़ाने को लेकर राज्यपाल , मुख्यमंत्री, उपायुक्त , एसएसपी,एसडीओ,मध् निषेध एवं उत्पाद विभाग, आदि ज्ञापन सौंपा

सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने दिए जांच के आदेश

रांची महानगर युवा कांग्रेस के महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी श्री रोहित सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोरोज़ बार के संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन और मनमानी करने के संबंध में राज्यपाल ,मुख्यमंत्री, उपायुक्त, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग,एसडीओ, एसएसपी आदि को को ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि कडरू स्थित सोरोज़ बार के संचालक अपने आप को राज्य के कानून और नियमों से ऊपर मानते हैं। यह‌ ना तो माननीय हाईकोर्ट,न उत्पाद विभाग, ना सरकार और ना ही जिला प्रशासन के निर्देशों और कानून का पालन करते हैं।

सोरोज‌ बार के संचालक द्वारा सारे नियम और कानून को ठेंगा दिखाते हुए मनमानी किया जाता है। सबसे आश्चर्य की बात है कि संचालक सभी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। माननीय हाईकोर्ट द्वारा 10 बजे के बाद डीजे एवं लाउडस्पीकर बजाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन यहां रात भर विशेष कर शनिवार को सुबह 4- 5 बजे तक डीजे बजाया जाता है। नशे का आलम उफान पर रहता है। राज्य में आचार संहिता लगने के बावजूद इनका कुकृत्य खुलेआम जारी है। आचार संहिता को ठेंगा दिखाते हुए नियम विरुद्ध रात भर बार का संचालन करते हैं। एक तरफ माननीय हाईकोर्ट, सरकार और जिला प्रशासन नशे पर रोक लगाने के लिए लगातार काम कर रही है वहीं दूसरी ओर सोरोज़ बार में खुलेआम चरस ,गांजा एवं शराब पीकर युवक युवतियों को झूमते हुए देखा जा सकता है। कानून और नियम सबके लिए एक समान है इसके लिए इनका लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए।

संचालक का उद्देश्य मात्र पैसा कमाना है पैसे कमाने के अपने उद्देश्य में नाबालिक और समाज के नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। तेज साउंड के कारण आसपास के लोग परेशान रहते हैं, इसकी शिकायत कई बार की गई है। इनकी नकशे की जांच करने की आवश्यकता है क्योंकि यह बार बिल्डिंग के टॉप फ्लोर अथवा छत पर स्थित है। छत पर बार के लिए लाइसेंस देना ‌नियमों के विरुद्ध है। कानून का सम्मान संरक्षित रहने के लिए इनका लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए।

ज्ञापन में कहा गया है देर रात तक नाच गान एवं शराब बिकने से अशांत माहौल बन गया है, महिलाओं के साथ अभद्रता की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी, मुख्य सचिव, महानिबंधक झारखंड हाईकोर्ट से मिलकर अपनी बातों को रखकर ज्ञापन सौंपेगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...