JharkhandLok sabha 2024PolticalRanchi

जनता महंगाई व युवा बेरोजगारी से परेशान है : यशस्विनी

Share
Share
Khabar365news

रांची। रांची संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा है कि देश की जनता महंगाई और युवा वर्ग बेरोजगारी से परेशान है। धुर्वा स्थित अपने आवास में आयोजित कांग्रेस जनों की बैठक को संबोधित करते हुए यशस्विनी सहाय ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज देश में महंगाई बढ़ गई है। जिससे आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। देश में तेजी से बढ़ी बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान है। सरकार को जनता की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है। इसलिए आज देश की जनता परिवर्तन चाहती है। यशस्विनी सहाय ने कहा कि देश की जनता के समस्याओं का समाधान कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाएं और देश को एक नई राह पर बढ़ने में सहयोग करें। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की नीति से ऊब चुकी है। देश की जनता सत्ता में परिवर्तन चाहती है और इस बार जनता पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है। उन्होंने अपील किया कि रांची की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं और इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करें। कांग्रेस नेता दीपक लाल ने कहा कि सभी कांग्रेसजन इस बार मिलकर रांची की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को विजयी बनाकर इंडिया गठबंधन के हाथों को मजबूत करेंगे। बैठक में राजीव रंजन प्रसाद, प्रदीप तुलस्यान, जयप्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, मौलेश सिंह, राजेश सिन्हा सनी, नेजाम अली, राजू राम, संतोष महतो, योगेंद्र सिंह बेनी और रमाकांत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में चार बच्चे एक साथ लापता, इलाके में मचा हड़कंप

Khabar365newsरांची : राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में रिवाल्वर की नोंक पर अपराधियों ने लूटे 3.5 लाख नगदी समेत 4 लाख के आभूषण

Khabar365newsगिरिडीह स्थित बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में एक सोनार व्यवसायी...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

सिंह मेंशन का दबदबा कायम, धनबाद नगर निगम के मेयर बने संजीव सिंह 

Khabar365newsधनबाद नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में ‘सिंह मेंशन’ का...