Jharkhand

हजारीबाग को जे पी पटेल जैसे ईमानदार कर्मठ व जनता की सेवा करने वाले नेता की जरूरत- मुन्ना सिंह

Share
Share
Khabar365news

आज कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह जी ने दारु प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने हजारों ग्रामीणों से मिलकर शहर से लेकर गांव के सुदूरवर्ती इलाकों तक कैसे चौमुखी विकास हो इस पर चर्चा की।

इस दौरान कांग्रेस नेता श्री मन्ना सिंह ने दारू प्रखंड के ग्रामवासियों को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र से अवगत कराया जिसमें कैसे युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मिल सके लोग स्वावलंबी बन सके तथा सरकार बड़े बड़े व्यापारियों के बजाय आम जनता की आवाज बनें।

आगे श्री मुन्ना सिंह ने कहा कि हमारे लोकसभा प्रत्याशी श्री जेपीभाई पटेल जी बहुत ही ईमानदार व कर्मठ नेता है, वे पिछले पन्द्रह सालों से विधायक के रूप में अपने अच्छे कार्यों की वजह से जनता के बीच में काफी लोकप्रिय हैं इसीलिये वे हजारीबाग लोक सभा के सांसद बन कर निश्चय ही कई अच्छे कार्य करेंगे।

श्री मुन्ना सिंह ने इस चुनावी पदयात्रा में अपना विश्वास दिखा कर आये हुए हजारों की संख्या में लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया। इस दौरान हजारीबाग कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता गण के साथ साथ विनोद कुशवाहा राजद के जिला अध्यक्ष चरका यादव, रेणु देवी, रंजीत यादव , बबलू सिंह, दिनेश यादव सुजित सिंह, चानो मुखिया पप्पू यादव , रविन्द्र कुशवाहा, ईरगा पंचायत मुखिया अनिता देवी, राजेन्द्र ठाकुर, विरेन्द्र यादव, विनय यादव , महावीर यादव, अमन कुमार , मोहन राम , पिन्टु कुमार , वाकिल, मिस्टर, रिंकू , सचिन, योगेन्द्र सिंह, कृष्ण यादव , अभय यादव , राजन यादव , मोहम्मद सद्दाम , हारून ऋषि , नज़रुल्लाह खान , ईश्वर दयाल पासवान , अशोक पासवान , रामचंद्र ठाकुर , राजेन्द्र पासवान, उर्मिला देवी , सुमित्रा देवी , शीला राणा , संजूदेवी , माया राणा , रजनी देवी , पुष्पा देवी, लीला देवी , रश्मि देवी , अंजू देवी ममता देवी , आरती देवी प्रमोद राम मुखिया , राजकुमार उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...