Jharkhand

जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

Share
Share
Khabar365news

आठ वाहनों से कुल 2 लाख 72हजार जुर्माना किया गया वसूल

रामगढ़: आगामी लोकसभा (आम) चुनाव 2024 के मद्देनजर उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, रामगढ़ श्रीमती मनीषा वत्स की अध्यक्षता में गोला प्रखंड के बरलांगा मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा माल वाहक वाहन एवं चार पहिए वाहनों का आर०सी० बुक, फिटनेस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं ओवरलोडिंग, आदि के साथ साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई। जिन वाहनों के कागजात अधूरे अथवा वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं पाया गया वैसे 08 वाहनों से कुल 2 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स ने वाहन चालकों से वाहनों पर आवश्यक रूप से रिफ्लेक्टिव टेप लगाने का निर्देश दिया।

जांच के दौरान जिला परिवहन कार्यालय से विक्की आनंद सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...