Jharkhand

स्वीप” अंतर्गत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़: आरिफ कुरैशी

रामगढ़: आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार के द्वारा मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कनक तिर्की के द्वारा बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबड़ी सहिया, सेविका(बीएलओ) के द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए यथा रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जेएसएलपीएस डीपीएम श्रीमती रीता सिंह के नेतृत्व में जेएसएलपीएस दीदियों द्वारा रैली के माध्यम बनाए गए मतदाता जागरूकता को लेकर पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में “वोट करेगा रामगढ़, 20 मई” “चुनाव का पर्व देश का गर्व” आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में जो रामगढ़ जिलें में 20 मई को मतदान करने हेतु मतदाता शपथ भी दिलाई गई ।

इस दौरान बीएलओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाने वाले बाजार हाटों में घूम घूम कर सभी मतदाताओं को आगामी 20 मई 2024 को अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर जरूर से जरूर मतदान करने की अपील किया गया ।

वहीं इस दौरान आंगनबाड़ी सहिया सेविका ने अपने-अपने क्षेत्र में सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी मतदाताओं को जागरुक करते हुए बिना लोभ लालच या दबाव में आए हुए 20 मई को अपने नजदीकी मतदान केंद्र में जाकर अपना बहुमूल्य मतों का उपयोग करने हेतु अपील की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...