BreakingCrimeJharkhand

राधा गोविंद स्कूल में व्यायाम के दौरान पांचवी कक्षा के छात्र की मौत

Share
Share
Khabar365news


रामगढ़। रामगढ़ शहर के राधा गोविंद स्कूल में शुक्रवार की सुबह व्यायाम के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस राधा गोविंद विद्यालय पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र आर्यन कुमार पांचवी कक्षा में पढ़ता था। वह बच्चा विद्यालय के हॉस्टल में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी कर रहा था। इस हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
भीषण गर्मी में स्कूल बंद होने पर भी कैसे चल रहा था विद्यालय
ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी की वजह से उस छात्र की तबीयत बिगड़ी और अंततः उसकी जान चली गई। गर्मी की वजह से राज्य सरकार ने कक्षा आठ तक के सभी बच्चों की छुट्टी कर दी है। उसके बावजूद विद्यालय का संचालन कैसे किया जा रहा था। इस मामले पर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की ओर से भी जांच शुरू हो गई है। समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

विधायक रोशन लाल चौधरी ने परिवार संग किया महा रुद्राभिषेक, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातु । महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, दो रिम्स रेफर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू और बासल थाना क्षेत्र में...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज ने सरैया टोला में हुए गौलीबारी की घटना की निंदा की।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज का केंद्रीय...