Home Jharkhand महानगर कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक मनोज नारायण भगत के नेतृत्व में सम्पन्न
Jharkhand

महानगर कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक मनोज नारायण भगत के नेतृत्व में सम्पन्न

Share
Share

आज जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत की अध्यक्षता में कांग्रेस महानगर की कार्यकारिणी बैठक हुई । इस बैठक में अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने उपस्थित पदाधिकारियों को कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ साथ अपने वार्ड में जरूरमंद लोगो की समस्याओं को समाधन करने पर विशेष बल दिया जाय और जो भी सरकारी कार्यालय से संबंधित सरकारी योजना का कार्य है उसे आप संबंधित कार्यालय से जरूरतमंद लोगों का कार्य को पूरा करवाएं इस कार्य में महानगर कांग्रेस कमेटी सहयोगी के रुप में हमेशा खड़ा रहूंगा और जो सरकारी सुविधा जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, कल्याण संबंधित व अन्य कार्य का लाभ जरूरतमंद लोगों को मिलना चाहिए इसके लिए हम सभी को प्रयासरत रहनी होगी । मुख्य अतिथि अशोक देव ने महानगर कांग्रेस कमिटी के कार्यकारिणी बैठक की सराहना करते हुए कहा कि महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत के द्वारा उठाए गए कदम से महानगर में संगठन मजबूत होगा । विशिष्ट अतिथि जिला मीडिया प्रभारी निसार खान ने कहा महानगर के संगठन को बुथ स्तर पर मजबूत करने के जिला कांग्रेस कमिटी हर संभव सहायता प्रदान करेगी ।
आज महानगर अध्यक्ष के द्वारा महानगर कांग्रेस कमेटी में मो. सलाउद्दीन व मो. कमरुद्दीन को नगर सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के मुख्य रूप से उपाध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, डॉ दीपक बन्धु, परवेज अहमद, मुगेश्वर चौधरी, महासचिव सीताराम यादव, मोहन गुप्ता, सलीक जफर सुभानी, अजय मेहता, इजहार हुसैन, बबलू सिंह, इबरार हुसैन प्यारे, तस्लीम अंसारी, सुंदर ठाकुर सचिव सुशील बोरोई, रत्नेश सिंह, मनीषा टोप्पो, अभय यादव, रंजीत सिंह, प्रदीप कुमार यादव उर्फ निप्पू यादव, जमील अख्तर उर्फ गुड्डू, जमील, मोजीब, सुबोध कुमार , शंकर सिंह भौवशिंका, मन्नू गोस्वामी, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा उर्फ गुड्डू बाबा, आशीष श्रीवास्तव,अर्जुन सिंह, बाबू खान, सदरूल सोदा, मो मुस्ताक, मो. शाहिद, वरिष्ठ कांग्रेसी रघु जायसवाल, मकसूद आलम, आदि उपस्थित रहे । मंच संचालन कृष्णा किशोर प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यकरणी के सदस्य अर्जुन सिंह ने किया ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...