JharkhandLok sabha 2024PolticalRanchi

आज रांची में अमित शाह का रोड शो

Share
Share
Khabar365news

रांची।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 मई शुक्रवार को रांची के चुटिया में शाम 5 बजे से रोड शो करेंगे। रोड शो चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से सरस्वती शिशु मंदिर तक होगा। गृहमंत्री अमित शाह रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए लोगों से इस दौरान वोट देने की अपील करेंगे।गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो को लेकर राजधानी रांची में सरगर्मी तेज है। खासकर चुटिया क्षेत्र में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जहां इस रोड शो को सफल बनाने में जुटे हैं वहीं शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखने की पहल की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने रोड शो को लेकर तैयारी कर ली है।शहर के महत्वपूर्ण चौक चौराहे पर अतिरिक्त ट्रैफिक बलों की तैनाती की जाएगी। साथ ही अधिक भीड़ के मद्देनजर एक घंटा के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को होल्ड पर रखा जाएगा। हालांकि ट्रैफिक होल्ड करने से पूर्व सभी ट्रैफिक पोस्ट से रिपोर्ट ली जाएगी। जिसके आधार पर ट्रैफिक एसपी होल्ड पर एक्शन लेंगे।

अब तक नहीं कोई डायवर्सन

ट्रैफिक एसपी ने कहा कि अब तक कहीं कोई डायवर्जन नहीं लिया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थिति अनियंत्रित होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक होल्ड लिया जाएगा और ट्रैफिक कंजेशन से निपटने की कार्रवाई की जाएगी।

रामगढ़ में अमित शाह का रोड शो रद्द

इधर, रामगढ़ शहर में 17 मई को गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब अमित शाह के रोड शो कार्यक्रम पर फेरबदल करते हुए शुक्रवार की शाम छह बजे से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल आजसू व भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ शहर में पदयात्रा कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...