Jharkhand

देवघर में भीषण सड़क हादसा! मुंडन कराने जा रहे जुड़वा भाई-बहन की मौत

Share
Share
Khabar365news

देवघर:.बाबानगरी की धरती से पहले जिस बच्चों का मुंडन कराने बिहार के आरा जिला से बाबाधाम आ रहे थे, वे बच्चे काल के गाल में समा गए.दरअसल एक सड़क हादसा में दोनों की मौत हो गई.बाकी सवार घायल है जिनका इलाज देवघर सदर अस्पताल में चल रहा है. 

बिहार के आरा जिला के रहनेवाले नागेंद्र राम और नेहा देवी अपने दोनों जुड़वां बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने देवघर आ रहे थे.स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में अपने परिवार के साथ हंसी खुशी आ रहे थे,तभी देवघर जमुई मुख्य सड़क पर बिशनपुर के समीप तेज़ रफ्तार से चली आ रही इनका कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी.इस घटना में नरेंद्र राम के दोनो जुड़वां बच्चे सहित सभी सवार घायल हो गए.दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में सभी को देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने जुड़वां भाई बहन को मृत घोषित कर दिया.बाकी घायलों नक इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद लग गई होगी, जिसके बाद कार असंतुलित हो गई होगी.आरा निवासी नागेंद्र राम और नेहा देवी के दोनों जुड़वां बच्चे का मन्नत उतारने बाबाधाम आ रहे थे.दोनो जुड़वां बेटा बेटी अभिनंदन और नंदिनी की उम्र 5 वर्ष पूरे होने के बाद मुंडन संस्कार बाबाधाम में संपन्न कराने के उद्देश्य से आ रहे थे,लेकिन विधाता को कुछ और मंजूर था बाबानगरी पहुंचने से पहले ही यह हादसा हुआ.हादसे के बार पूरी तरह आरा से लेकर देवघर तक उनके परिजनों में मातम छा गया है.अब गलती जिसकी हो हमेशा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है नहीं तो किसी भी घर का चिराग बुझने से इंकार नहीं किया जा सकता.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...