JharkhandLok sabha 2024PolticalRanchi

तीसरा मोर्चा करेगा इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का समर्थन

Share
Share
Khabar365news


राहे- तीसरा मोर्चा (स्वतंत्र)इस बार लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को समर्थन देगा।
इस संबंध में तीसरा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ.अमित कुमार के नेतृत्व में पोगड़ा स्थित आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया
डॉ अमित कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दलों
की नीतियां जनहित में है। वहीं,भाजपा सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार से कराह रही है। महंगाई, बेरोजगारी दूर करने, नये रोजगार सृजन सहित युवाओं, महिलाओं व किसानों के हित में कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों का सामूहिक प्रयास सराहनीय है।
रांची संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन (कांग्रेस) की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को तीसरा अपना भरपूर समर्थन देगा।
बैठक में तीसरा मोर्चा (स्वतंत्र) के केंद्रीय महासचिव जगबंधु महतो, कोषाध्यक्ष हबलू मुंडा, केंद्रीय उपाध्यक्ष अजीत पुराण, संवत सिंह मुंडा, अर्जुन महतो, कार्यकर्ता मृत्युंजय प्रसाद, नकुल सेठ, दुर्गा साव, जगतपाल महतो, पूर्ण चंद्र महतो, अमूल्य हजाम, रूपेश मांझी, कार्तिक मुंडा, मेघनाथ सिंह मुंडा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो -बैठक में शामिल तीसरा मोर्चा के लोग

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के LIC जीवन प्रकाश भवन में भीषण आग,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर स्थित LIC जीवन प्रकाश भवन में आग लगने से अफरा-तफरी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला...