Jharkhand

खत्म हुई प्रतीक्षा, चुनाव आज, मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Share
Share
Khabar365news

प्रचार थमने के बाद भाजपा प्रत्याशी अपने पुराने दिनचर्या में लौटें, कटकमसांडी में शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

वोटर नहीं मोटीवेटर बनें, अपने विचारधारा के 80% मतों का मतदान जरूर कराएं- मनीष जायसवाल

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होगी। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के करीब 19 लाख मतदाता 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला अपने मताधिकार से करेंगे। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने पिछले करीब 78 दिनों से हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में अपनी पूरी क्षमता झोंक दी। शनिवार की शाम को चुनाव प्रचार और भोंपू का शोर थमा तो प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने डोर-टू-डोर कैंपेन कर जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा। चुनाव प्रचार खत्म होते ही भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल अपने पुराने दिनचर्या में लौट गए और क्षेत्र के लोगों की दुःख- सुख में शरीक होने का सिलसिला शुरू कर दिया। मनीष जयसवाल ने कटकमसांडी निवासी भाजपा कार्यकर्ता सरजू सिंह की पुत्रवधू के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर उनके आवास पहुंचे और गहरी शोक संवेदना प्रकट किया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना भी की। इस दौरान क्षेत्र के बूथ प्रबंधन की जानकारी भी स्थानीय कार्यकर्ताओं से लिया।

भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बताया कि मैंने 78 दिनों तक लगातार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के बीच जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से उनकी समस्याएं सुनी और मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभ से उन्हें अवगत कराया । मनीष जायसवाल ने कहा कि लोग सिर्फ वोटर नहीं बल्कि मोटीवेटर बनें और स्वयं वोट करें तथा अपने परिवार के अन्य सदस्यों, आस- पड़ोस वालों एवं रिश्तेदारों से भी वोट जरूर कराएं। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक-एक मतदाता अपने घरों से निकले और मतदान जरूर करें। मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की लड़ाई 80 बनाम 20 की हो गई है। 80% एक ही विचारधारा के लोग हैं जो एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने के लिए संकल्पित हैं तो दूसरी और विपक्ष के 20% लोग और समर्थक हैं जिनका मकसद देश को पीछे खींचता है और भ्रष्टाचारियों के हाथों सौंप देना है। मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में कुंठित मानसिकता वाले लोग लगातार या प्रयास कर रहे हैं कि कैसे इस 80% वोट बैंक को बांटा जाए ठीक उसी तरह जिस तरह अंग्रेज बाटो और राज करो की राजनीति किया करते थे उसी को दोबारा क्रियान्वित करने का प्रयास हजारीबाग में हो रहा है परंतु जनता वैसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब वोट के माध्यम से जरूर देगी। मनीष जायसवाल ने यह भी बताया की मैं 10 साल तक हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में किसी नेता की हैसियत से नहीं बेटा के रूप में काम किया है और जनता ने मौका दिया तो निश्चित रूप से सेवक बनकर जनता की सेवा करूंगा ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में नाबालिग की शादी पर प्रशासन का एक्शन, परिवार को चेतावनी

Khabar365newsजामताड़ा में प्रशासन ने एक बाल विवाह को रुकवाया. मामला नारायणपुर प्रखंड...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में बर्थडे पार्टी के शोर पर खूनी विवाद,

Khabar365newsजमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में तेज आवाज में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

रांची में आज Blossom Maternity & Child Care Hospital का होगा उद्घाटन

Khabar365newsरांची में Blossom Maternity & Child Care Hospital का उद्घाटन आज यानी...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

AC ब्लास्ट से फ्लैट में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की सूझबूझ से बची जान

Khabar365newsजमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मौनी बाबा मंदिर के पास आवास...