Jharkhand

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Share
Share
Khabar365news

बिरसा मुंडा जी ने अपने जीवन को आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।* *:-* *मुन्ना सिंह* आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह जी ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में पुराना बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा चौक पर पहुंच कर भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।मुन्ना सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा, “धरती आबा बिरसा मुंडा का जीवन और उनके द्वारा किए गए बलिदान हमें जल-जंगल-जमीन और झारखंडी अधिकारों के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं। बिरसा मुंडा जी ने अपने जीवन को आदिवासी समुदाय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनकी वीरता और संघर्ष की कहानियाँ हमें सिखाती हैं कि किस प्रकार अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प और संघर्ष आवश्यक है।”बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को बिहार के उलीहातू में हुआ था, जो अब झारखंड के खूँटी जिले में स्थित है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज को संगठित किया और 1899-1900 के बीच मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया। केवल 25 वर्ष की आयु में 9 जून 1900 को उन्होंने अपनी जान गंवाई, लेकिन उनका बलिदान और उनके द्वारा दिया गया जागरूकता का संदेश आज भी जीवित है। *मुन्ना सिंह जी ने कहा, “बिरसा मुंडा जी के बलिदान से हमें सिखने को मिलता है कि हमारे प्राकृतिक संसाधनों, संस्कृति और परंपराओं की रक्षा कितनी महत्वपूर्ण है।* उन्होंने न केवल आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि एक प्रेरणादायी नेता के रूप में उभरे। हमें उनके आदर्शों का पालन करते हुए उनके सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।”मुख्य रूप से बबलू सिंह, दिनेश यादव सुजीत सिंह विक्की कुमार धान, विशाल कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...