Home Jharkhand दिनांक 11/6/24 को हजारीबाग के मंडई कलां में हुई विद्युत स्पर्शघात की घटना से ग्रामीणों के आरोप को विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं ग्रामीण सहायक विद्युत अभियंता ने किया खंडन
Jharkhand

दिनांक 11/6/24 को हजारीबाग के मंडई कलां में हुई विद्युत स्पर्शघात की घटना से ग्रामीणों के आरोप को विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं ग्रामीण सहायक विद्युत अभियंता ने किया खंडन

Share
Oplus_131072
Share

हजारीबाग बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि विभाग के कर्मचारी स्वर्गीय किशोरी प्रसाद एवं महेंद्र गोप के द्वारा 11 केवी लाइन का (न्यू छडवा) फीडर का शटडाउन लेकर कार्य कराया जा रहा था जो की सिंदूर पावर सब स्टेशन में अंकित है कार्य के दौरान स्वर्गीय किशोरी प्रसाद दो जम्फर खोल चुके थे एवं तीसरे जम्फर को खोलने के क्रम में रिटर्निंग करंट(वापसी विद्युत धारा) के कारण संभवत ही विद्युत स्पर्शघात की घटना हुई जिससे वह नीचे गिर गए एवं अस्पताल पहुंचाने के कुछ देर के पश्चात उनकी मृत्यु हो गई।
यहां यह संभावना प्रतीत होती है कि यदि विद्युत शक्ति उप केंद्र सिंदूर से कार्य के दौरान अथवा सही से शटडाउन नहीं लेने की स्थिति में उनके द्वारा दो जम्फर खोलने के पूर्व ही उक्त घटना घट सकती थी। विदीत हो कि संबंधित फीडर को अगले दिन जांचोंपरान्त के पश्चात सुबह 9:30 बजे के करीब चालू किया गया। जिससे यह पता चलता है कि 11 केवी लाइन को चालू नहीं किया गया था यह पूरी घटना रिटर्निंग करंट के कारण हुई, प्रतीत होती है।
विभाग के तरफ से उक्त स्वर्गीय कर्मचारियों के परिजन को तत्काल ₹100000 की सहयोग राशि प्रदान की गई एवं गीतराज एजेंसी के महा प्रबंधक अरविंद कुमार ने स्वर्गीय कर्मचारियों के परिजन को एक पत्र दिया जिसमें मुआवजा के तहत
(1)10 लाख रुपए की सहयोग राशि
(2) EPF एवं ESIC के तहत उनकी पत्नी को 60 वर्ष तक पेंशन
(3) उनके बच्चों को पढ़ाई के लिए 1500 से 1800 रुपए की मासिक सहयोग राशि
(4) परिवार के किसी एक सदस्य को एजेंसी के तहत मानवदिवस कर्मी के रूप में नौकरी।

इन सभी तथ्यों के बावजूद कार्यपालक अभियंता एवं सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि उक्त घटना की जांच विभाग की तरफ से कराई जा रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर की समय-सारणी में बदलाव

रांची। संत शिरोमणि सदानंद महाराज जी के सानिध्य में एम.आर.एस. श्री कृष्ण...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू पंचायत को DMFT मद से तीन सड़क एवं नाली निर्माण योजनाओं की सौगात

मुखिया गिरिजेश कुमार की पहल और अनुशंसा से विकास कार्यों को मिली...