Jharkhand

योगा फॉर सेल्फ़ एंड सोसाइटी : स्वस्थ तन के द्वारा ही सामाजिक उत्थान संभव : नगर आयुक्त

Share
Share
Khabar365news

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम हजारीबाग क्षेत्रान्तर्गत नगर आयुक्त सह प्रशासक के निर्देशानुसार उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक ,कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता ,सिटी मैनेजर ,सिटी मिशन मैनेजर , सामुदायिक संगठनकर्ता तथा सामुदायिक संसाधन सेविका के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झील परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से इस वर्ष की थीम पर नगर निगम की संपूर्ण टीम के द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया इस वर्ष की मुख्य थीम: योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी को आधार मानते हुए नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र लाल,उपनगर आयुक्त ज्योति सिंह सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार तथा कार्यपालक अभियंता रमेश सिंह के द्वारा एक विशेष संदेश प्रसारित किया गया कि कैसे वह योग के द्वारा अपने स्वस्थ तन मन के द्वारा एक सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं। जब तक की योग हमारे दैनिक दिनचर्या में शामिल नहीं होगा तब तक हम एक सुंदर समाज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। नगर निगम की पूरी टीम ने जहां एक ओर योग दिवस मना कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी के द्वारा योग के प्रति रुचि तथा उसे प्रभावपूर्ण तरीके से उपयोग हेतु बल दिया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने हेतु भी संकल्पित किया गया।

पर्यावरण के प्रति संकल्प लेते हुए तथा हमारी अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करने हेतु सभी सामुदायिक संगठनकर्ताओं को स्वयंसेवी संस्था की महिलाओं को तथा सभी लोगों को वृक्ष रोपने उसे संरक्षित करने तथा उसके प्रति अपनी जवाब देही को पूर्ण करने का संकल्प लिया गया। और पर्यावरण को स्वच्छ सुंदर बनाने हेतु हर महिला के द्वारा अपने हर पारिवारिक कार्यक्रम पर एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया ।विदित हो कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराते हुए नगर निगम के द्वारा आज महिलाओं के बीच 1000 पेड़ देकर वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। साथ ही सभी के द्वारा इसे संरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया मौके पर नगर मिशन प्रबंधक मधु कुमारी, नगर प्रबंधक महफूज आलम ,अर्पण इंदवार, कनीय अभियंता संजय सिंह ,उमेश रविदास, विकास रवानी,प्रधान सहायक निरंजन सिंह, हेड जमादार दीपक गोस्वामी ,सामुदायिक संगठनकर्ता निरमा कुमारी, सोमी श्रीवास्तव ,आवास योजना के नोडल अभिषेक सिंह मुकुल ,निखिल ,सामुदायिक संसाधन सेविका तथा लगभग 200 स्वयं सेवी संस्था की महिलाओं की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...