Jharkhand

(अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024) योग स्वयं की, स्वयं तक, स्वयं के माध्यम से यात्रा है; महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल

Share
Share
Khabar365news

हर वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम *“स्वयं और समाज के लिए योग”* रखी गई है। योग दिवस के तहत शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ावा देने और दुनिया भर में व्यक्तियों और समुदायों में सद्भाव व शांति लाने में योग के समग्र लाभों पर जोर देना है। दुनिया में, हम सभी शांति पाने के लिए अलग-अलग जगहों की तलाश कर रहे हैं। शांति और स्थिरता की इस गहन खोज के जरिए, योग की सदियों पुरानी अवधारणा लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है। योग एक प्राचीन अभ्यास है जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए शारीरिक आसन, श्वास अभ्यास और ध्यान तकनीकों को जोड़ता है। इसकी शुरुआत हजारों साल पहले भारत में हुई थी और अब इसे दुनिया भर में अपनाया जा रहा है। इसी अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप में 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2024, समय प्रातः 0545 बजे, के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के तत्वावधान में विशेष योगसत्र का आयोजन किया गया, जिसमें परिसर के कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा कार्मिकों को योगाभ्यास कराया गया। इस सत्र में संस्थान के परिसर में उपस्थित अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक, बावा सदस्याएँ व उनके परिजनों ने उत्सुक्ता से भाग लिया एवं योग अभ्यास किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग के असंख्य लाभों की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करता है, तथा अधिकाधिक लोगों को बेहतर शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करता है। लचीलेपन, प्रतिरक्षा, शक्ति, आसन और हृदय संबंधी स्वास्थ्य को बढ़ाने में योग की अहम भूमिका है, योग हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। यह दिवस योग सत्रों और कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता को प्रेरित करता है, सामाजिक बंधनों को मजबूत करता है और कल्याण की सामूहिक भावना को बढ़ावा देता है। योग सत्र के समापन पर महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय ने अपने संबोधन में कहा कि योग का अभ्यास करने से शरीर के ऊर्जा केंद्रों को संतुलित करने में मदद मिलती है व हमारे शरीर, मन और आत्मा को सामंजस्य में एकजुट करने की प्रक्रिया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है। महानिरीक्षक ने कहा कि योग से होने वाले फायदे बड़े और दूरगामी हैं। नियमित अभ्यास से शारीरिक शक्ति, लचीलापन और संतुलन में सुधार होता है व समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा मिलता है। यह मानसिक स्पष्टता को बढ़ाने के साथ तनाव को भी कम करता है और जीवन की चुनौतियों के बीच आंतरिक शांति की भावना पैदा करता है। अंत में महानिरीक्षक ने परिसर के सभी कार्मिकों व उनके परिजनों से योग का नियमित अभ्यास कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की अपील की

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...