Jharkhand

पेंशन और सेवानिवृत्त लाभों से जुडी समस्याओं के निदान के लिए सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में आगामी बुधवार दिनांक 03 जुलाई 2024 को ’वार्ब’ की तिमाही बैठक का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा समस्त केन्द्रीय पुलिस बलों के पेंशनभोगी सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। सीमा सुरक्षा बल भी अपने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके एवं शहीदों के आश्रितों के कल्याण हेतु हमेशा ही प्रयासरत रही है। सेवानिवृत्त कार्मिक अपने आप को अकेला या असहाय न समझे इसके लिए उन्हे हमेशा सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में बुलाया व सम्मानित किया जाता रहा है। सीमा सुरक्षा बल, मुख्यालय की पहल पर वार्ब (WARB) के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित “सीमा प्रिया हॉल” में दिनांक 03 जुलाई 2024, प्रातः 10ः30 बजे से झारखण्ड व निकटवर्ती राज्यों में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों की एक ही पटल पर सुनवाई और निवारण हेतु मीटिंग का आयोजन उप महानिरीक्षक, (प्रशा0) प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की अध्यक्षता में किया जाएगा। संस्थान में स्थित केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन सुबह 0830 बजे से सांयकाल 1700 बजे तक खुली रहेगी। सेवानिवृत्त कार्मिक व उनके परिजन समय पर आकर जरूरत अनुसार सामान खरीद सकते है। मेरू परिसर के मुख्य द्वार पर आवागमन के लिए वाहन की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि सेवानिवृत्त कार्मिक व उनके परिजन बैठक स्थल तथा कैंटीन तक बिना किसी परेशानी के पहुंच सके। वार्ब की बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल, मेरू के अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी भी सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहेंगे। हजारीबाग संभाग में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत कार्मिकों से आहवान् किया जाता है कि वे अपने साथियों को भी परस्पर सूचित करें। सभी सेवानिवृत्त कार्मिक व उनके परिजन समय पर प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैम्प हजारीबाग में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...