Jharkhand

हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल्स टूर्नामेंट का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

आज हजारीबाग में पुराना बस स्टैंड के समीप कर्ज़न ग्राउंड, हजारीबाग स्टेडियम में डिस्ट्रिक्ट राइफल्स टूर्नामेंट का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

मुन्ना सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा, “राइफल्स टूर्नामेंट ने हजारीबाग के युवाओं को न सिर्फ़ खेलों में बल्कि अनुशासन और साहस में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया है। इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेबाकी से देश का नाम रौशन कर सकते हैं।”

इस समारोह में विशिष्ट अतिथि डीआईजी श्री सुनील भास्कर, राइफल एसोसिएशन हजारीबाग के अध्यक्ष राकेश रंजन, उपाध्यक्ष आदर्श सिंह, सचिव निलेन्दू जयपूरीयर, कैप्टन शत्रुघ्न पांडे, कोच राहुल रविदास और तेजबल सहित कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ जिसमें विजेताओं को मेडल ट्रॉफी वितरण किए गए। समारोह ने हजारीबाग में खेल और युवा प्रोत्साहन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...