JharkhandPolticalRanchi

सुदेश महतो ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यासहर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र को विकसित किया जा रहा है

Share
Share
Khabar365news

सोनाहातू। सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने सोनाहातू प्रखंड के सोनाहातू गांव और जामुदाग गांव में जिला परिषद योजना से मिनी जल मीनार निर्माण का शिलान्यास किए। जिला परिषद से दो जल मीनार का निर्माण 15 लाख से किया जायेगा। जामुदाग गांव में 6 लाख की विधायक निधि से दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किए।
शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुदेश महतो ने कहा कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है। शिक्षा को लेकर हाई स्कूल और मिडिल स्कूल में स्मार्ट क्लास, स्टूडेंट्स बस सेवा, लाइब्रेरी आदि की सुविधा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर हर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र को विकसित किया जा रहा है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम किया जा रहा है।प्रखंड के सभी जर्जर सड़क का मरम्मत किया जायेगा। गांव में राजनीतिक जागरूकता लाने का काम किया गया है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। हमारा लक्ष्य सकारत्मक सोच के साथ जेनरेशन को विकसित करना है।
मौके पर जिला परिषद सदस्य मंजू सिंह मुंडा, पूर्व जिप अध्यक्ष सूकरा मुंडा, चितरंजन महतो, रमेश मुड़ा, तरणी सिंह मुंडा, वीरेंद्र सिंह मुंडा, रूप कुमार साहू, मिहिर महतो, बादल मंडल, जितेंद्र कुमार, सुषेण प्रमाणिक सहित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...