Jharkhand

बरगड्डा पंचायत भवन में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन

Share
Share
Khabar365news


डाक विभाग द्वारा बरगड्डा पंचायत भवन में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सहायक डाक अधीक्षक (सेंट्रल) ब्रजेश कुमार पासवान विशिष्ट अतिथि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक आवेश कुमार, डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप, डाक सहायक उत्तम कुमार, प्रियम राज उपस्थित थे।
सहायक डाक अधीक्षक ने डाकघर के माध्यम से चल रहे अनेक लाभकारी योजनाओं – बचत योजना, बीमा योजना, महिला सशक्तिकरण, आधार मोबाइल अपडेशन, आधार एनरॉलमेंट, दुर्घटना बीमा, हैल्थ इन्सुरेंस, वाहन बीमा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय डाक आर्टिकल की बुकिंग व वितरण में देश में अग्रणी है। डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के माध्यम से लोगों को बीमा सुविधा न्यूनतम प्रीमियम पर अधिकतम बोनस के साथ प्रदान कर रहा है। सरकार द्वारा स्कॉलरशिप, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, पीएम किसान, गैस सब्सिडी आदि का भुगतान डाकघर के खाता पर उपलब्ध है।
शाखा प्रबंधक आवेश कुमार ने बताया कि 320 रुपये में पांच लाख, 549 रुपये में 10 लाख, 749 रुपये में 15 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा उपलब्ध है। दुर्घटना में मृत्यु व स्थायी विकलांगता पर पूरा भुगतान किया जाता है साथ ही साथ इलाज व बाल शिक्षा लाभ की सुविधा भी उपलब्ध है। इस बीमा का लाभ 18 से 65 वर्ष के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता धारक उठा सकते हैं। कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीणों ने बीमा, आधार मोबाईल अपडेशन व 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का आधार एनरोलमेंट करवाया।
कार्यक्रम में कॉलेज मोड़, रिफॉर्मेटरी स्कूल, कोर्रा के अंतर्गत आने वाले सभी शाखा डाकघर के कर्मचारी सहित आसपास के गांव के लोग काफी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

एकल अभियान राँची चैप्टर अध्यक्ष ने पतरातू संच के पांच विद्यालयों का किया निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को ब्रह्माकुमारी रोशनी ने परमात्मा शिव की रक्षासूत्र बांधी।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र बी04,रोड नंबर 8 ,...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई डीजल चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार,

Khabar365newsपतरातू थाना अन्तर्गत ग्राम हेसला से अज्ञात चोरो के द्वारा सडक के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में आंगन में दफन मिला शिशु का शव,

Khabar365newsसिमडेगा। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक...