Jharkhand

भंडरा में हांथी के झुंड ने मचाया आतंक, कई घर सहित ट्रैक्टर वाहन को किया तहस-नहस।

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

भंडरा/लोहरदगा। जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है इन दिनों भंडरा, कुडू , कैरो प्रखंड क्षेत्र में दल से बिछड़े इकलौते हाथी और 13 हांथी के झुंड ने उत्पात मचा रखा है। बीती रात इन जंगली हाथियों ने ग्राम पोढ़ा में कहर बरपाते हुए मकानों ,बोरिंग, ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा अन्य सामग्रियों को भी काफी तोड़, फोड़ कर दिया है। यहां पर हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 11 बजे जंगली हाथी ने भंडरा क्षेत्र के पोढा बस्ती में प्रवेश किया और कई सामानों को क्षतिग्रस्त करते हुए घर पर रखे अनाजों को निवाला बनाकर चट कर दिया। साथ ही घर के अंदर रखे अन्य जरूरी सामानों को कुचलकर बर्बाद कर दिया।

हाथी के उत्पात से क्षेत्र के ग्रामीण परेशान

भंडरा प्रखंड अंतर्गत पोढ़ा बस्ती में हाथी के प्रवेश की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मची रही और ग्रामीण जान बचाते हुए बाल, बच्चों के साथ भटकते रहे इधर वन विभाग का अमला ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ सुरक्षित ठिकाने की ओर ले जाने का प्रयास करता रहा घरों को क्षतिग्रस्त करने के बाद हाथी ने ट्रैक्टर को भी सूंड से धक्का दे क्षति पहुंचाई गांव में रातभर उत्पात मचाने के बाद यह हाथी वनपरिक्षेत्र की ओर रवाना हुआ हाथी के भय से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
indiaJharkhandpatratupatratuPolticalRamgahRamgarh

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल...

BreakingJharkhandRamgahRamgarhझारखंडब्रेकिंग

PVUNL प्लांट से कॉपर वायर चोरी में तीन गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़: पीवीयूएनएल (PVUNL) प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने जिले में निर्माणाधीन पंचायत भवन एवं मल्टीपर्पस सेंटर का...

BreakingJharkhandLohardagaझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त ने किस्को CHC का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsलोहरदगा: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किस्को का औचक निरीक्षण कर...