Jharkhand

*भुरकुंडा ओपी परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने किया। बैठक में भुरकुंडा थाना क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। हमें उस परंपरा को कायम रखना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है खासकर शोशल मिडिया में। अगर किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें। कहा तजिया जुलूस के सभी लाइसेंस धारियों से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन में तजिया व जुलूस का रूट चार्ट की जानकारी देने के लिए भी कहा गया। साथ ही रूट में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी भी समय पर देने के लिए कहा गया है, और थाना प्रभारी ने अपने स्तर से भी रूट को वेरीफाई करने की बात कही है।मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। मौके पर जिला परिषद जयराम बेदिया, चमनलाल, मुकेश राऊत, मुस्तकीम अंसारी, संजय मिश्रा, डब्लू पांडेय,मो अशद, अफताब, असगर,मो नसीम,मो समीम,कारी सरफुद्दीन,मो शमशुद्दीन, अलाउद्दीन,अलीमाम, मो मुस्लिम इत्यादि

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...