Jharkhand

*रामगढ़ थाना परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराने को लेकर बीडीओ पूजा कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ मोहर्रम के मद्देनजर रामगढ़ थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ वीडियो पूजा कुमारी एवं रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू द्वारा किया गया, मोहर्रम सौहार्द व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया। विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने आम लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम मनाने की अपील की तथा अफवाहों से दूर रहने एवं सोशल मीडिया में गलत खबरों को प्रसारित नहीं करने का आह्वान किया।

रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने छोटी से छोटी बात से भी पुलिस को अवगत कराने की अपील करते हुए कहा कि ताकि माहौल को खराब होने से समय रहते बचाया जा सके।इस मौके पर रामगढ़ विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी, रामगढ़ पुलिस निरीक्षक साह थाना प्रभारी अजय कुमार साहू एवं रामगढ़ के गणमान्य व्यक्तियों में कमल बगड़िया आरिफ कुरैशी धनंजय कुमार पुटूस आसिफ इकबाल अफरीदी हुसैन मोहम्मद कमाल, मुमताज मंसूरी, ग्यास खान, अकमल हुसैन, जावेद सलीम खान, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद गुलजार, छोटू पटेल, अनमोल खान, कुसुमुद्दीन अंसारी उर्फ पिंटू,मोहम्मद दाऊद सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...