Jharkhand

अंचल अधिकारी ने अलगडीहा में सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण से मुक्त

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी अंचल अधिकारी सविता सिंह दिखीं एक्शन मूड में

कटकमसांडी (हजारीबाग): रोमी पंचायत के अंतर्गत अलगड़ीहा मौजा में सरकारी भूमि को सीओ सविता सिंह द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया जिस पर दबंगों ने कब्जा कर रखा था बता दे कि इससे पहले भी सीओ द्वारा उस भूमि पर कार्य करने को मना किया गया था पर दबंगों द्वारा बातों को नहीं माना गया भूमि पर बाउंड्री करने का कार्य किया जा रहा था वह भी इस प्रकार से की जैसे भूमि को प्लाटिंग करके आगे बेचा जा सके। जब इसकी सूचना कटकमसांडी अंचल अधिकारी को मिली तो आज शुक्रवार को स्वयं स्थान पर पहुंचकर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया उस पर लग रहे सारे बाउंड्री को जेसीबी मशीन द्वारा ध्वस्त किया गया। भूमि का खाता नंबर 21 और प्लॉट नंबर 127 है जिसे जांच करने पर यह पाया गया कि यह भूमि सरकारी है उसके बाद सीओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और इसे सीओ के नेतृत्व में कब्जा मुक्त कराया गया। सीओ सविता सिंह ने बताया कि उक्त सरकारी भूमि पर ही सरकार द्वारा कोई भी सरकारी भवन का निर्माण प्रस्तावित है।इधर सीओ की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप देखा जा रहा है। सीओ ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई अब लगातार जारी रहेगी और किसी भी भू माफिया को बक्सा नहीं जाएगा। मौके पर सीओ के साथ कटकमसांडी सीआई राजकुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...