Hazaribagh

अंबा प्रसाद के नेतृत्व में बड़कागांव विधानसभा के विकास के अध्याय में जुड़ा एक ऐतिहासिक आयाम

Share
Share
Khabar365news

हरली में लगभग 33 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज बनेगा- अंबा प्रसाद

कैबिनेट की बैठक में बड़कागांव डिग्री कॉलेज की लगी मुहर

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में बड़कागांव विधानसभा के विकास के अध्याय में एक ऐतिहासिक आयाम जुड़ गया। बड़कागांव के हरली में डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य की स्विकृति कैबिनेट से प्राप्त हो गई है। प्रखंड क्षेत्र के हरली पंचायत अंतर्गत हाई स्कूल के बगल में लगभग 33 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा।

विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लगातार किए गए मेहनत के बाद यह कार्य सफल हो पाया है। हरली में बनने वाले डिग्री कॉलेज में एकेडमिक एडमिन ब्लॉक स्टाफ क्वार्टर, लाइट की उत्तम व्यवस्था फुटबॉल ग्राउंड क्रिकेट ग्राउंड वॉलीबॉल कोर्ट बास्केटबॉल कोर्ट समेत सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी।

बड़कागांव में बनने वाला डिग्री कॉलेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग अंतर्गत हजारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में पहले सरकारी महाविद्यालय होगा उक्त कार्य झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा।

बड़कागांव के सभी लोगों को तहेदिल से बधाई. आज मुझे आप सबको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि बड़कागांव में डिग्री कॉलेज निर्माण कार्य को झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है.

अंबा प्रसाद ने कैबिनेट की बैठक के बाद खुशी जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड के ग्राम हरली में डिग्री कॉलेज के निर्माण के लिए मैं दिनरात तत्पर थी. चाहे मंत्रालय हो या विभागीय कार्यालय, हर जगह व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर मैं हर कागजात और दस्तावेज को ट्रैक कर रही थी. मेरा पूरा प्रयास था कि जल्दी से जल्दी डिग्री कॉलेज निर्माण पर मुहर लग जाये और हमारे बड़कागांव को पहला डिग्री कॉलेज मिले. अब वह इंतज़ार ख़त्म हो गया है, राज्य सरकार की ओर से इस महाविद्यालय निर्माण कार्य के लिए 33 करोड़ 85 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है.

आज इस डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य को मुहर लगने पर मुझे बेहद खुशी के साथ साथ गर्व की अनुभूति हो रही है. इस कॉलेज के लिए मैं जितनी संघर्षरत थी उससे कहीं ज़्यादा उत्साहित भी थी. हमारे बड़कागांव विधानसभा में पहली बार डिग्री कॉलेज का निर्माण होने जा रहा है, जिससे लाभान्वित न जाने कितने ज़रूरतमन्द बच्चे होंगे. राज्य सरकार हमारे झारखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. मैं पुनः अपनी सरकार को धन्यवाद और बड़कागांव के लोगों को बधाई देती हूँ.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...