Hazaribagh

महन्त मान्यवर विजयानंद दास ने थामा अटल विचार मंच का दामन

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच,हजारीबाग, के प्रधान कार्यालय अटल भवन में अटल विचार मंच के संस्थापक भारत सरकार के पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा जी के कर कमलों द्वारा बड़ा अखाड़ा हजारीबाग के हिंदू हृदय सम्राट जन-जन के लोकप्रिय महंत विजयानंद दास एवं हजारीबाग के प्रसिद्ध समाजसेवी सह अधिवक्ता बृजेश तिवारी को अटल विचार मंच की सदस्यता प्रदान किया। इस अवसर पर महन्त मान्यवर विजयानंद दास जी ने कहा कि हम लोगों ने आज तक हजारीबाग में जो भी विकास का कार्य होते हुए देखा है वह श्रीमान यशवंत सिन्हा जी के कर कमलों के द्वारा ही संभव हो पाया। उन्होंने जो विकास की राह दिखाई थी उस पर चलते हुए ही आज हजारीबाग विकास रूपी सड़क पर तीव्र गति से चल रहा है,मगर उनके द्वारा प्रारंभ किया गया कार्य का श्रेय आज अपने नाम के साथ जोड़ने के लिए कुछ महानुभाव अपने नाम का ढिंढोरा पीट रहे हैं। हजारीबाग और झारखंड की जनता सब जानती है कि कौन विकास कर सकता है और विनाश के रास्ते पर ले जाने के लिए अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। हम हजारीबाग वासी यशवंत सिन्हा जी के ऋणी है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में हजारीबाग में अनेकों विकास का कार्य का मार्ग प्रशस्त किया। हजारीबाग वासियों की सबसे बड़ी मांग थी कि हजारीबाग को रेलवे मार्ग से जोड़ा जाए जो यशवंत सिन्हा जी के प्रयास से ही आज संभव हो पाया। अगर वह पहल नहीं किए होते तो हजारीबाग आज भी विकास से अछूता रहता, यह उनकी ही दूरदर्शी सोच थी कि हजारीबाग को विकास के उच्चतम स्तर पर ले जाया जा सके और इसके लिए उन्होंने अपना भरपूर प्रयास भी किया झारखंड राज्य सहित देश की दुर्दशा को देखते हुए उन्होंने अटल विचार मंच, राजनीतिक दल का गठन किया। हम लोगों की शुभकामनाएं उनके साथ है। उन्होंने जो राजनीतिक दल का गठन किया है वह दिन-रात जन सेवा में जुटा हुआ है। इन्हीं सब कारणों को देखते हुए झारखंड की जनता इस राजनीतिक दल से जुड़ने के लिए प्रेरित हो रही है। यशवंत सिन्हा जी ने अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। हम सब इस पुनीत कार्य में उनका सहयोग देने के लिए कृत संकल्पित हैं।
इस अवसर पर अटल विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने महंत विजया नंद दास जी और बृजेश तिवारी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अटल विचार मंच के सदस्यता प्रभारी प्रफुल्ल कुमार, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, तलत शब्बीर उर्फ बाबू खान, वेद प्रकाश एवं नरेश साहू सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया उक्त जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...