Home Hazaribagh अंबा प्रसाद को बनाया गया महागठबंधन प्रत्याशी, क्षेत्र लौटने पर मिला ज़बरदस्त जनसमर्थन
Hazaribagh

अंबा प्रसाद को बनाया गया महागठबंधन प्रत्याशी, क्षेत्र लौटने पर मिला ज़बरदस्त जनसमर्थन

Share
Share

महागठबंधन की ओर से बड़कागाँव विधानसभा सीट से फिर एक बार अंबा प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद क्षेत्र लौटी अंबा प्रसाद को नागरिकों का भारी समर्थन प्राप्त हुआ, जो उनके प्रति जनता के गहरे विश्वास को दर्शाता है।

चुनाव अभियान की शुरुआत करने से पहले, अंबा प्रसाद ने बंजारी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद, उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने विकास कार्यों पर चर्चा की। घुटवा, घुटवा गेट नंबर दो , बरकाकाना, मतकमा चौक, बोतल मोड, सौंदा डी , सौंदा बस्ती, भुरकुंडा बाजार और चैनगडा जैसे क्षेत्रों में लोगों से मिलते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए समर्थन की अपील की।

अपने भाषणों में अंबा प्रसाद ने बड़कागाँव के लिए उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विकास के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे बड़कागाँव के लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार भी अपने क्षेत्र के विकास और प्रगति को ध्यान में रखते हुए पुनः सेवा का अवसर प्रदान करें।

अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे एक बार फिर से आपके बीच में काम करने का अवसर मिला है। मैं वादा करती हूँ कि यदि आप मुझे फिर से सेवा का मौका देते हैं, तो बड़कागाँव को और भी ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी मेहनत और निष्ठा से काम करूँगी।”

चुनाव प्रचार के पहले ही दिन अंबा प्रसाद को मिले इस भारी समर्थन से यह स्पष्ट है कि बड़कागाँव की जनता में उनके प्रति गहरा विश्वास है और वे एक बार फिर अंबा प्रसाद को अपना विधायक चुनने की तैयारी में हैं।

मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह, मोहम्मद हसीब, सफीक अंसारी ,अमित साहू, जयंत तूरी, अंजन प्रसाद, याकूब राय, मुकेश सिंह, योगेंद्र सिंह खरवार, शिबू महतो, अनिल सिंह, प्रवीर चटर्जी, राकेश सिंह, कोलेश्वर महतो ,लियाकत अंसारी, नुरुल्लाह अंसारी, आरिफ खान ,शंभू सिंह, विनोद मुंडा ,मुजफ्फर हुसैन, रामा ठाकुर, राजू पांडे, अतुल कुमार, इमरान अंसारी, सिकंदर कुमार, अशोक प्रसाद ,रघुवीर साहू, गायत्री देवी, अंजू देवी, रंजीता करमाली, खुशबू कुमारी, रूपा देवी, बबीता सिंह ,मिथलेश प्रसाद, मुकेश साहू, चंदन प्रसाद ,मुख्तार अंसारी, हरिदास साव, छोटू साव, मुजफ्फर हुसैन, देवानंद प्रसाद, ललन सिंह, नारायण यादव, उमेश कुमार, मोहम्मद जिलानी, शुभम कुमार, शफकत अंसारी, राजा बाबू, उमेश मुंडा ,अलीमाम अंसारी, फिरदौस आलम, मुनेश्वर बेदिया एवं सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...