Hazaribagh

सुदेश चंद्रवंशी भाजपा हजारीबाग विधानसभा संचालन समिति के संयोजक बने

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: आज दिनांक 26 अक्टूबर 2024 भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के द्वारा सुदेश चंद्रवंशी को भाजपा हजारीबाग विधानसभा संचालन समिति का संयोजक बनाया गया। जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के द्वारा इसकी घोषणा की गई। और एक परिचयात्मक बैठक प्रदीप प्रसाद जी के झांझरिया पुल कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें संचालक समिति के विभिन्न विभिन्न विभागों के सदस्य उपस्थित हुए। भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद जी के द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से आए प्रवासी प्रभारी राज्यसभा सांसद श्रीमती दर्शना सिंह उपस्थित थी।
दर्शना सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि प्रदीप प्रसाद जी को भारी मतों से जीत मिले इस पर हम लोगों को कार्य करना है। झारखंड में एनडीए की सरकार बनानी है और भ्रष्टाचारी और निरंकुश हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है।
बैठक में संचालन समिति के सह संयोजक इंद्र नारायण कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता के पी ओझा, छत्तीसगढ़ से आए प्रवासी प्रभारी राथूलाल गुप्ता, दामोदर सिंह, जय नारायण मेहता, महेंद्र बिहारी, रेणुका साहू, साक्षी राणा,तनवीर अहमद, महेंद्र ठाकुर,मनमीत अकेला, राजकरण पांडे, रोशन कुमार,अरविंद सिकरवार,कुणाल दुबे, विवेक जोशी, हितेश रंजन,शैलेश चंद्रवंशी,पंकज मेहता,चंदन सिंह,सतीश कुमार,मोनू कुमार,दीपक मेहता,मनोज राम,महेश तिग्गा, सुमित लहरी,विस्तारक प्रदीप मेहता एवं विजय चौधरी,कैलाश यादव,प्रकाश कुशवाहा,कई मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।
संचालन जिला महामंत्री सुमन कुमार के द्वारा किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...