Hazaribagh

हुरहुरु मोहल्ले में अवैध शराब भट्टियों पर छापा, 25 लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

हजारीबाग: हजारीबाग सदर के बड़ा बाजार ओपी की पुलिस ने गुरुवार देर रात हुरहुरु मोहल्ले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इस दौरान कई अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया और 25 लीटर से अधिक तैयार महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले गैलन और बेचने में प्रयुक्त बोतलें भी जब्त की गईं।

छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबारी पुलिस को देखकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने हुरहुरु निवासी और महुआ शराब के अवैध कारोबारी किशोर साव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी विट्ट रजक ने जानकारी दी कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पुलिस ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई करती रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...