Hazaribagh

इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने किया ऐतिहासिक सोहराय जतरा मेले का शुभारंभ, आदिवासी संस्कृति के महत्व पर दिया जोर

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 2 नवंबर 2024: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हजारीबाग से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी श्री मुन्ना सिंह ने आज कटकामदाग प्रखंड के कुशुन्भा पंचायत के जमुआरी में आयोजित ऐतिहासिक आदिवासी सोहराय जतरा मेला का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुन्ना सिंह ने मेले में बड़ी संख्या में उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की और उनके साथ इस सांस्कृतिक पर्व का हिस्सा बने।

सोहराय जतरा मेला झारखंड के आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। सोहराय पर्व फसल कटाई के बाद आयोजित होता है, जिसमें आदिवासी समाज अपने पशुओं और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करता है। यह मेला आदिवासी जीवनशैली, रीति-रिवाज और परंपराओं का सजीव उदाहरण है, जिसमें गीत-संगीत और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से समाज का मेलजोल बढ़ता है।

प्रेस से बातचीत के दौरान मुन्ना सिंह ने कहा, “मुझे इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों का हृदय से आभार। इस सांस्कृतिक पर्व में शामिल होकर हमारे आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं का अनुभव करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा सभी युवाओं से निवेदन है कि हमारे सांस्कृतिक त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाएं, क्योंकि आधुनिकता के इस दौर में यही पर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं। जय जोहार।”

मुन्ना सिंह ने स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि वे सोहराय जतरा जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमारी पहचान और धरोहर को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, राजद जिला अध्यक्ष चरखा यादव उर्फ हिरामन यादव, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक राज, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु, रंजीत यादव, गौतम कुशवाहा, रविन्द्र कुशवाहा और आदिवासी समाज के युवा नेता विक्की कुमार धान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

श्राद्ध कर्म में अनोखी पहल, 200 कंबलों का वितरण, कुटुंब भोज छोड़ गरीबों की सेवा कर दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsइचाक: दरिया पंचायत के जगड़ा गांव निवासी समाजसेवी स्वर्गीय जगरनाथ महतो के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...