Home Hazaribagh इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अम्बा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड के कई गांवों का किया दौरा
Hazaribagh

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अम्बा प्रसाद ने बड़कागांव प्रखंड के कई गांवों का किया दौरा

Share
Share

अंबा प्रसाद को सभी गांव में मिल रहा है भरपूर समर्थन

इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी अम्बा प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ बड़कागांव प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। इसके साथ ही लोगों से इंडिया गठबंधन के पक्ष में समर्थन मांगा। और बड़कागांव विधान सभा क्षेत्र में नए दृष्टिकोण के साथ विकास की गति को निरंतर जारी रखने और उसमें तीव्रता लाने की बात कही। उन्होंने सरकार की चल रही योजनाओं को जारी रखने और जन-जन तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए सभी से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और प्रेम की मिसाल को जारी रखते हुए इंडी गठबंधन के पक्ष में सभी से समर्थन की अपील की।

इस दौरान वे अपने समर्थकों के साथ कई गांवों का दौरा किया। जिसमें समाचार लिखे जाने तक चंदौल, पुंदौल, मरदूसोती, महुंगाई खुर्द, महुंगाई कला, सुकुलखपिया, अंबाजीत, बादम, बाबूपारा, गोंदलपुरा तक जनसंपर्क अभियान संपन्न हो चुका था तथा नापोखुर्द, नापो कला,डोकाटांड़, खरांटी, गोसाई बलिया, चोपदार बलिया, नया टांड़ विश्रामपुर समेत विभिन्न गांव टोला मे भी अंबा प्रसाद के समर्थक जनसंपर्क अभियान की तैयारी में जुटे हुए थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...