BreakingJharkhandPolticalRanchi

गृह मंत्री ने अपने पृष्ठभूमि के अनुरूप भाषा का प्रयोग किया, कांग्रेस निंदा करती है- किशोर शाहदेव

Share
Share
Khabar365news

Ranchi: आज भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया, भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा, देश के गृह मंत्री जब झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर रहे थे उस वक्त उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे, जिन्होंने ओबीसी का आरक्षण घटाया था. आज ओबीसी का आरक्षण 27% करने की बात गृह मंत्री ने किया, तो क्या गृह मंत्री यह बताएंगे कि उन्होंने बाबूलाल मरांडी से ओबीसी आरक्षण बढ़ाने के लिए विमर्श कर लिया है श्री शाहदेव ने कहा हम चाहते हैं पेपर लीक के लिए सख्त कानून बने और फास्ट ट्रैक कोर्ट से आरोपियों को सजा मिले, लेकिन गृह मंत्री ने जो भाषा का प्रयोग आज किया है झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसकी कड़ी आलोचना करती है.

श्री शाहदेव ने कहा जो भाजपा एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य Rs 400 से 1200 तक ले गई, आज चुनाव में वहीं भाजपा वादा कर रही है कि गैस सिलेंडर Rs 500 में दिया जाएगा, यह हास्यास्पद नहीं तो और क्या है. जो केंद्र की सरकार किसानों की समस्या को नजरअंदाज किया, उनके आंदोलन को कुचलने का काम किया, भाजपा के कारण सैकड़ो किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए, वही भाजपा आज किसानों को MSP देने की बात कर रही है

श्री शाहदेव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि पड़ोस के राज्यों में भाजपा की सरकार है और वहां क्या-क्या योजनाएं चल रही है उन्हें बताना चाहिए. भाजपा की जो गो-गो दीदी योजना है यह सिर्फ हमारी सरकार कि मंईया योजना का नकल मात्र है, कहा कि गृह मंत्री को बताना चाहिए कि झारखंड का बकाया 136000 करोड़ कब देंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना को झारखंड में बंद कर दिया गया इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए था गृहमंत्री को.

श्री शाहदेव ने कहा कि राज्य की जनता और मतदाता, अब भाजपा के बहकावे में आने वाले नहीं है.भाजपा का पूरा का पूरा संकल्प पत्र, झूठे वादे का पुलिंदा है, जिस पर जनता को अब भरोसा नहीं है

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

डीजल कॉलोनी में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक संपन्न, कमेटी गठित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु डीजल कॉलोनी में आगामी दुर्गा पूजा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

Ranchi Stock Academy पर लाखों की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप,

Khabar365newsरांची। रांची स्थित Ranchi Stock Academy को लेकर छात्रों और निवेशकों की...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

14th JPSC: अभ्यर्थी सुमन ने बिचौलिए पवन को 15.90 लाख भेजे,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान अभ्यर्थी...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड DGP नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 16 सितंबर को

Khabar365newsरांची। झारखंड में DGP की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामले की सुप्रीम...